वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के रेस्क्यू सेंटर में रखी गई मादा सिंह "वरू" की आज दिनांक 20.06.2022 को प्रातः मृत्यु हो गई। मादा सिंह वरू को गुवाहाटी जू असम से दिनांक 14.04.2017 को लगभग 10 वर्ष की उम्र में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल लाया गया था। वर्तमान में। उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष हो चुकी थी। ।
उक्त मादा सिंह वरू दो दिन से बीमार होने की वजह से वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा उसका उपचार किया जा रहा था। साथ ही मादा सिंह वरू ने पिछले दो दिन से अपना नियमित भोजन लेना भी बंद कर दिया था।
मृत मादा सिंह वरू का पोस्टमार्टम डॉ. एस.के.तुमड़िया, राज्य पशु चिकित्ससालय भोपाल, डॉ. प्रशांत देशमुख, वाईल्डलाईफ कंजर्वेशन ट्रस्ट एवं डॉ. रजत कुलकर्णी, वाईल्ड लाईफ एस.ओ. एस. वन विहार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मृत मादा सिंह वरू के पोस्टमार्टम उपरांत उसके आंतरिक अंगों को परीक्षण हेतु स्कूल आफ वाईल्ड लाईफ फॉरंसिक एंड हैल्थ जबलपुर एवं पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला जहांगीराबाद भोपाल भेजा जा रहा है। मृत मादा सिंह वरू की मृत्यु का वास्तविक कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम उपरांत मृत मादा सिंह का शवदाह संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के समक्ष किया गया। वर्तमान में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 02 सिंह शेष बचे हैं।