आज दिनांक 07 अक्टूबर को राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2022 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल में डॉ. कुॅवर विजय शाह जी, मान्नीय मंत्री, वन, मध्य प्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को वन्यप्राणी संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव, वन, म.प्र. शासन, डॉ. अभय कुमार पाटिल, प्रबंध संचालक, वन विकास निगम, श्री सी.के.पाटिल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण), श्री पुष्कर सिंह, प्रबंध संचालक, लघुवनोपज संघ, श्री अतुल कुमार जैन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनु.वि. एवं लो.वा.), श्री असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन), श्री चितरंजन त्यागी, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (विकास), डॉं. अतुल श्रीवास्तव,प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयो. एवं भू अभि.), श्री राकेश कुमार यादव, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (प्रशासन-1), श्री पी.के.सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास), श्रीमती संगीता सक्सेना, संचालक विश्व प्रकृति निधि भारत, श्री एस.पी.शर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (समन्वय), डॉ. यू.के. सुबुद्धि, संचालक, म.प्र. राज्य बांस मिशन, श्री सत्यानंद, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), श्रीमती समिता राजोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड, श्रीमती कमलिका मोहंता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना आंचलिक भोपाल, श्री एच.एस.मोहंता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन-2), श्रीमती पदमप्रिया बालाकृष्णन, संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, सदस्य, म.प्र. राज्य वन्यप्राणी बोर्ड, श्री अशोक कुमार, अपर सचिव वन, श्री राजेश खरे, वन संरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल, श्रीमती राखी नंदा, वनसंरक्षक सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल, श्री आलोक पाठक, वनमंडलाधिकारी, वन मंडल भोपाल, श्री एस.के.सिन्हा, सहायक संचालक वन विहार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा सेवा निवृत्त वन अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शालाओं के शिक्षक, विद्यार्थीगण, अभिभावक एवं मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री ए.के.खरे, सेवा निवृत, उप वन संरक्षक द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा राज्य स्तरी वन्यप्राणी 2022 के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये साथ ही पेंच टाईगर रिजर्व में आयोजित डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न वर्गो में वन्यप्राणी संरक्षण हेतु किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये अधिकारियों/कर्मचारियों को वन्यप्राणी संरक्षण पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये तथा म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता एवं ट्रेकिंग रूट प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा “चीता पुर्नस्थापना पर आधारित वानकी संदेश“ का विमोचन, “वन विहार के वन्यप्राणी राजू की नजर से“ बुकलेट का विमोचन, म.प्र. राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित “म.प्र. राज्य जैवविविधता क्विज 2022“ के पोस्टर का विमोचन, म.प्र. राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं विश्व प्रकृति निधि भारत द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित “ड्रेगन फ्लाई“ पर पुस्तिका का विमोचन एवं डॉ. ए.बी.श्रीवास्तव, से.नि. संचालक, सेंटर फॉर वाइल्ड लाइफ फारेन्सिक एंड हेल्थ, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, जबलपुर द्वारा लिखित किताब “जगंली बिल्लियों के पोस्टमार्टम हेतु मेन्युअल“ का भी विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से न्यप्राणियों के संरक्षण में जनता की भागीदारी को भी यथोचित स्थान मिलना अतिआवश्यक है, जिससे वनों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन से ही समाज की उन्नति और विकास संभव है।
राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2022 के अंतर्गत दिनांक 07 अक्टूबर 2022 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 10.00 बजे विद्यालयीन छात्र/छात्राओं हेतु वन्यप्राणियों पर आधारित फेंसी ड्रेस एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के फेंसी ड्रेस में 41 एवं फेस पेंटिंग में 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं खुले वर्ग हेतु राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2022 के दौरान चित्रकला, रंगोली, पाम पेंटिंग, मेंहदी, फोटोग्राफी, फेस पेंटिंग, फेंसी ड्रेस, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन समस्त प्रतियोगिताओं में लगभग 2217 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत पक्षी अवलोकन एवं जैवविविधता शिविर, सृजनात्मक कार्यशाला, चीता के लिये दौड़, वन्यप्राणी फोटो प्रदर्शनी, गिद्धों की फोटो प्रदर्शनी, वन्यजीव संरक्षण एवं ईको पर्यटन पर क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय भोपाल की प्रदर्शनी आदि का भी आयोजन किया गया।
श्रीमती पदमप्रिया बालकृष्णन, संचालक वन विहार द्वारा 01 से 07 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2022 के अंतर्गत इुई विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान श्री एस.के.सिन्हा द्वारा मुख्य अतिथि महोदय एवं सभी सम्माननीय अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं, प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया, अभिभावकों एवं सहयोगी अधिकारियों/कर्मचारियों, संस्थाओं- बांस मिशन, म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड, बायोडायवर्सिटी बोर्ड, वनमंडल भोपाल, सामाजिक वानिकी भोपाल, मुख्य वन संरक्षक भोपाल, टेंट-साउंड व्यवस्थाओं आदि का आभार व्यक्त किया गया।