राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2022 के तहत आज दिनांक 05.10.2022 को प्रातः 6.00 बजे पक्षी अवलोकन एवं जैवविविधता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक्सीलेंस कालेज एवं ट्रूबा कालेज के लगभग 34 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का दर्शन किये जिनमें प्रमुख है ग्रे हार्नबिल, ट्राई कलर्ड मुनिया, स्केली ब्रेस्टेड मुनिया, लार्ज ग्रे बैबलर, ब्रॉन्जड विंड जकाना, ओरियेंटल डार्टर, स्मॉल मिनीवेट, व्हाईट थ्रोटेड किंगफिशर, लॉफिंग डव, ग्रे हैरान, पर्पल हैरान, नाईट हैरॉन, लिटिल कार्मोरेंट, कॉमन आयोरा, स्पॉटेड डव, वूली नेक्ड स्टॉर्क, ब्लैक ड्रोंगो, ग्रीनप बी ईटर, व्हाईट ब्रेस्टेड वॉटर हैन एवं पोंड हैरॉन आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. सुदेश वाघमारे, श्री प्रदीप त्रिपाठी, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालक वन विहार श्रीमती पदमप्रिया बालकृष्णन भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के.सिन्हा द्वारा किया गया।
राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2022 के अंतर्गत अन्य प्रतियोगिताआें के रूप में प्रातः 10.30 बजे से “वन्यप्राणी“ थीम पर खुला वर्ग हेतु मेंहदी प्रतियोगिता एवं दोपहर 12.30 बजे से पाम पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता में 77 प्रतिभागियों एवं पाम पेंटिंग में 79 प्रतिभागियों ने भाग लिया। साथ ही वन विहार स्थित विहार वीथिका में प्रातः 11.30 बजे से “गिद्धों का संरक्षण भी बाघ संरक्षण के समान महत्वपूर्ण है“ विषय पर शिक्षक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 15 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किये।
06 अक्टूबर 2022 के कार्यक्रम
दिनांक 06.10.2022 को प्रातः 6.00 बजे पक्षी अवलोकन एवं जैवविविधता शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रातः 11.30 बजे से 2.00 बजे तक जागरूकता हेतु विद्यालयीन बच्चों के लिये सृजनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया जावेगा, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा क्लेे मॉडलिंग, पेपर क्राफ्ट निर्माण करना सिखाया जायेगा।